Showing posts with label bhakkar. Show all posts
Showing posts with label bhakkar. Show all posts

Wednesday, 29 January 2014

सुदीप भोला, गोविन्द राठी, अलबेला खत्री व डॉ कार्तिक भद्रा की कविताओं ने महफ़िल लूट ली


 नगर पालिका पारडी का पहला पहला हिन्दी हास्यकवि सम्मेलन ख़ूब जमा

पहली पहली बार का मज़ा,,,,,,,,,,

कवियों को पहली पहली बार किसी जगह कवि-सम्मेलन करने का जो आनन्द  आता है वह अनूठा होता है, अविस्मरणीय होता है और आत्मतुष्टिदायक भी होता है . यह मेरा सौभाग्य व माँ शारदा की अनुकम्पा ही है कि ऐसा आनन्द लूटने का अवसर मुझे अनेक बार मिला है, बार-बार मिला है .  देश - विदेश में ऐसे कई संयोग बने जहाँ आयोजन करने वालों को यह भी पता नहीं था कि कवि सम्मेलन होता क्या है ? क्या कोई ड्रामा, नौटंकी, तमाशा या आर्केस्ट्रा जैसा होता है या शास्त्रीय संगीत जैसा ,,,,,,,,,,किष्किन्धा के गंगावती, कोलार गोल्ड फ़ील्ड, केरला के रमाडा, आंध्र के चिवपल्ली, कोंकण के एलोन इत्यादि जगहों पर तो आयोजकों ने विकल्प के तौर पर कवि गण के साथ साथ वहाँ के मिमिक्री या लोकल गायकों को भी बुला रखा था ताकि कवि सम्मेलन यदि न जमे तो दर्शकों को अन्य कलाओं से खुश किया जा सके - परन्तु  कमाल है कि सभी जगह शानदार आयोजन हुए और तीन  घंटों की जगह पांच पांच घंटे तक चले

खैर, ये सब तो अहिन्दी भाषी क्षेत्र थे, मज़ा तो ये है कि हिन्दी भाषी हरियाणा में दिल्ली के समीपवर्ती  सांपला में भी पहली पहली बार योगेन्द्र मौदगिल के संयोजन में हमने ही कवि सम्मेलन किया था जो आज हर साल होता है

इसी शृंखला में ताज़ा नाम जुड़ा है गुजरात में वलसाड के पास पारडी का ,,,,,,,गणतन्त्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी की शाम वहाँ नगर पालिका द्वारा पहली पहली बार एक भव्य हिन्दी हास्य कवि सम्मेलन हुआ जिसमें दर्शकों से खचाखच भरा पण्डाल देर रात तक ठहाकों से गूंजता रहा और नरेंद्र बंजारा के मंच संचालन में सुदीप भोला, गोविन्द राठी, अलबेला खत्री व डॉ कार्तिक भद्रा की कविताओं ने महफ़िल लूट ली

मुख्या मेहमान धारासभ्य कनु भाई एम देसाई सिर्फ़ 10 मिनट के लिए आये थे, परन्तु ऐसे बैठे कि चार घंटे तक हिले भी नहीं, इसी प्रकार पालिका प्रमुख शरद एम देसाई  तथा उप प्रमुख अनीता के पटेल समेत सभी माननीय पार्षद और अधिकारी भी  आखिर तक जमे रहे - कविगण का भव्य सत्कार भी किया गया और उनकी कला को वाहवाही भी खूब मिली --और क्या चाहिए ?

जय हिन्द !
अलबेला खत्री 




 

Wednesday, 3 July 2013

कीड़े जानते हैं कि अगर वे कांग्रेसियों को पड़े तो उनके भी कीड़े पड़ेंगे



जो लोग कांग्रेसियों को कीड़े पड़ने की बात करते हैं  

वे किसी भरम में न रहें . कांग्रेसियों को कीड़े  पड़ने का  श्राप मत दीजिये . 

क्योंकि  मैं जानता  हूँ कि  नहीं पड़ेंगे . बिलकुल नहीं पड़ेंगे . 

किसी भी प्रजाति का एक भी कीड़ा 

किसी भी कांग्रेसी के किसी भी अंग में नहीं पड़ेगा .   

भरोसा न हो तो एक बार स्वयं कीड़ों  से ही पूछ कर देख लो . 

वो  मना  कर देंगे . आखिर उनका भी कोई स्टैण्डर्ड है !

कीड़े जानते हैं  कि अगर वे कांग्रेसियों को पड़े तो उनके  भी कीड़े पड़ेंगे .


जय हिन्द ! 








Wednesday, 26 June 2013

support narendra modi for save india - albela khatri


इसका मतलब है आपको अगला प्रधानमन्त्री नरेन्द्र भाई मोदी चाहिए - हास्यकवि अलबेला खत्री


क्या आपको अपनी बहन-बेटी के लिए सुरक्षा चाहिए ? 

क्या आपको भ्रष्टाचार के महाराक्षस  से मुक्ति चाहिए ? 


क्या आपको विदेशों में पड़ा कालाधन वापिस चाहिए ? 


क्या आपको अपने गाँव या  शहर में विकास चाहिए ?


क्या आपको स्थिर शासन और सुदृढ़ प्रशासन चाहिए ? 


क्या आपको महंगाई के हाहाकार पर लगाम चाहिए ? 


क्या आपको आतंकवाद का जड़मूल से सफ़ाया चाहिए ? 


क्या आपको देशद्रोही  ताक़तों  का काम तमाम चाहिए ? 


क्या आपको बांग्लादेशी घुसपैठियों पर विराम चाहिए ? 


क्या आपको पाकिस्तानी  साज़िशों का जवाब चाहिए ? 


क्या आपको देश में स्वच्छ व पारदर्शी सरकार चाहिए ?


क्या आपको  दुनिया भर में भारत का सम्मान चाहिए ? 


क्या आपको जीवन में उदासी के बजाय उत्सव चाहिए ? 


यदि हाँ 


तो इसका मतलब है आपको अगला प्रधानमन्त्री 


नरेन्द्र भाई मोदी चाहिए 

_____________मोदी लाओ देश बचाओ_______________ 


हास्यकवि अलबेला खत्री द्वारा राष्ट्रहित में प्रचारित व प्रसारित 





Thursday, 6 June 2013

गुजरात के आँगन में पंजाब के पुत्तरों का शानदार स्वागत - सत्कार



अहमदाबाद - गांधीनगर के मध्य स्थित  नारायणी रिसोर्ट में 2 7 मई  की 


दोपहर 2 बजे और इस्कोन मेगा मॉल में शाम 6 बजे जो कुछ देखने को मिला 

वह  अद्भुत और अभिनव था .


Lux  Cozi  द्वारा अपने वितरकों और विक्रेता बंधुओं के लिए  आयोजित इन 


शानदार आयोजनों में फ़िल्म यमला   दीवाना 2 के तमाम सितारे मौजूद रहे 

और उन्होंने  लोगों को   मस्ती बांटी . खासकर सन्नी दयोल और बॉबी दयोल 

ने गुजराती में  और रशियन अभिनेत्री  क्रिस्टीना ने हिंदी में  बोल कर तो गज़ब 

ही ढा  दिया . नेहा शर्मा  की  मृदुल मुस्कान पर  फ़िदा अहमदाबादी  इन सितारों 

से मिल कर, उनसे बात करके,  फोटो  खिंचवाके और  सन्नी के हाथों  

एप्रिसिएशन सर्टिफिकेट प्राप्त कर के  मंत्रमुग्ध हो गए . 



इन भव्य समारोहों का  मंच सञ्चालन मैंने किया  और खूब जम  कर किया . 


हँसा हँसा के लोटपोट कर दिया सब को ....हालांकि मेरे मित्र  राजकुमार भक्कड़ 

ने भी माइक पर आ कर खूब चुटकियाँ ली . जबकि  lux cozi के  प्रबंध निदेशक 

अशोक तोदी ने अपने सारगर्भित सम्बोधन में  बहुत सी अच्छी  बातें कहीं . 


जय हिन्द !